नूरपुर, इंदौरा,फतेहपुर और ज्वाली के विद्युत ठेकेदारों की बैठक में यूनियन का हुआ गठन

--Advertisement--

रविन्द्र समकड़िया बने सर्वसम्मति से यूनियन प्रधान

नूरपुर – स्वर्ण राणा

जसूर में विद्युत ठेकेदारों की एक बैठक का आयोजन हुआ।इस बैठक में इंदौरा,फतेहपुर, ज्वाली और नूरपुर के ठेकेदारों ने भाग लिया। बैठक में NJFI(नूरपुर, ज्वाली,फतेहपुर और इंदौरा) नाम से यूनियन का गठन किया। इसके बाद सर्वसम्मति से रविन्द्र समकड़िया को यूनियन का प्रधान नियुक्त किया गया।

रविन्द्र समकड़िया ने बताया कि वो यूनियन के उत्थान और ठेकेदारों के हितों के सरंक्षण के लिए दिन रात मेहनत करेंगे।उन्होंने बताया कि थोक मूल्यों पर पुरानी नीति को अमल में लाने, लेवर रेट 1000 करने और हर साल में लेवर रेट में पांच फ़ीसदी बढ़ोतरी करने और विद्युत ठेकेदारों के बिलों के जल्द भुगतान करने जैसे मुद्दों पर वो पुरजोर मांग उठाएंगे।

बैठक के बाद यूनियन की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें बीर सिंह संधू को वरिष्ठ उपप्रधान, वीरेश्वर पठानिया, शाम सिंह, कुलदीप भारद्वाज और सलिंद्र धीमान को उपप्रधान, अभिषेक ठाकुर को सचिव कोषाध्यक्ष, सुनील दत्त शर्मा को यूनियन का सचिव, जगजीत राय और सुभाष चंद को सलाहकार नियुक्त किया गया।

रविन्द्र समकड़िया ने कहा कि बहुत जल्द यूनियन में सक्रिय सदस्यों को संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...