डाक विभाग में फर्जी दस्तावेज से तीन बने शाखा प्रबंधक, जांच में खुलासा, एफआईआर दर्ज

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तीन लोग डाक विभाग में शाखा प्रबंधक बन गए। इस बात का खुलासा होने के बाद विभाग ने एफआईआर दर्ज करवा दी है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तीन लोग डाक विभाग में  शाखा प्रबंधक बन गए। इस बात का खुलासा होने के बाद विभाग ने एफआईआर दर्ज करवा दी है।

जाली दस्तावेजों का खुलासा उस समय हुआ, जब डाक विभाग ने सर्किल लेवल पर नए कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच शुरू की। इस दौरान तीन शाखा प्रबंधक ऐसे मिले जिनके दस्तावेजों में गड़बड़ी थी।

विभाग ने इसको लेकर पुलिस थाना चंबा में एफआईआर दर्ज करवा दी। थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है। वे खुद टीम की अगुवाई कर रहे हैं। जल्द ही इस भर्ती प्रक्रिया में बरती अनियमितता का भंडाफोड़ होने की उम्मीद है।

पुलिस ने दस्तावेजों से लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के दौरान आरोप साबित होने पर पुलिस इन तीनों कर्मचारियों को गिरफ्तार भी कर सकती है। ये तीनों कर्मचारी बाहरी राज्य से संबंधित हैं।

करीब पांच माह पहले केंद्र स्तर पर डाक विभाग में ब्रांच मैनेजरों की भर्ती की थी। यह भर्ती जिला चंबा सहित प्रदेश के दूसरे जिलों में हुई। ऐसे में जिला चंबा में फर्जी दस्तावेज का मामला सामने आने पर प्रदेश के दूसरे जिलों में भी इस तरह से फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी हासिल करने की शंका जताई जा रही है।

फिलहाल चंबा पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करके अपनी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डाक अधीक्षक, चंबा -संजय ठाकुर, के बोल

दस्तावेजों की जांच करने पर यह फर्जीवाड़ा सामने आया है। इसको लेकर पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। अब पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...