वाह रे लोक निर्माण विभाग! एनएच पर बरसात के बीच शुरू करवा दी टारिंग

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

बरसात के मौसम में प्रदेश में सड़कों की टारिंग पर रोक है। बावजूद बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर बामटा के पास लोक निर्माण विभाग टारिंग का काम करवा रहा है।

विभाग को पहले ही जिले में बारिश से करोड़ों का नुकसान हो चुका है। विभाग इससे भी सबक नहीं ले रहा है। प्रदेश में भारी बारिश से सड़कों को भारी नुकसान हो रहा है।

दूसरी ओर बिलासपुर में लोक निर्माण विभाग टारिंग कर रहा है। यह सड़क मार्ग डिवीजन-1 में आती है। इसमें नौणी से सलापड़ पुल तक करीब 30 किलोमीटर के लिए 11.49 करोड़ का टेंडर मार्च 2022 में जारी किया गया था।

इसमें बजट खत्म होने के बाद छह किलोमीटर कार्य बचा हुआ था। इसमें डिवीजन-2 से करीब चार करोड़ रुपये स्थानांतरित किए गए। पैसे आने के बाद इसका कार्य शुरू हुआ था।

इसमें कुछ जगहों दो बार टारिंग भी हुई। अब इस राजमार्ग पर बामटा से आगे की ओर बरसात में टारिंग की जा रही है। जिले में लोक निर्माण विभाग को पहले ही करोड़ों का नुकसान हुआ है। वहीं अब बरसात में टारिंग से विभाग इस नुकसान को और बढ़ा रहा है।

अधिशासी अभियंता मनोहर लाल शर्मा के बोल 

उधर अधिशासी अभियंता मनोहर लाल शर्मा ने बताया कार्य के लिए निर्देश दिए गए थे कि मौसम साफ देख कर कार्य किया जाए। साथ ही निर्देश दिए गए थे कि अगर मौसम खराब होता है तो कार्य बंद कर दिया जाए। टारिंग में उच्च गुणवत्ता सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...