दोस्तों की बात ना सुनना व्यास देव को पड़ा महंगा, बेखोफ वह रही चक्की खड्ड में दी जान

--Advertisement--

दोस्तों की बात ना सुनना व्यास देव को पड़ा महंगा, बेखोफ वह रही चक्की खड्ड में दी जान।

चम्बा – भूषण गूरूंग 

हर रोज की तरह 52 वर्षीय गोधरा निवासी व्यास देव हर रोज की तरह अपने काम से छुट्टी कर अपने घर आ रहा था। उसे क्या पता था कि जिस खड्ड को वह हर रोज बेखौफ पार कर लेता था वही खड्ड उसे मौत का ग्रास बना लेगी।

बीते रोज दिन में हुई भारी बारिश से उसके दोस्तों ने उसे घर ना जाने को कहा उन्होंने कहा कि वह उनके पास ही रुक जाए। किंतु व्यास देव ने उनकी एक न सुनी और देर शाम अपने घर को रवाना हुआ।

रास्ते में पड़ने वाली चकी खड्ड को पार करते हुए तेज बहाव का शिकार होते हुए वह खड्ड के तेज वहाब में बह गया।

जब काफी देर हो जाने पर व्यास देव घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने स्थानीय गांववासियों की मदद से तलाश शुरू की किंतु सफलता हाथ ना लगी। इसी दौरान स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया गया।

आज सुबह जब पुलिस एवं ग्रामीणों ने मिलकर दोबारा से तलाश शुरू की तो कुछ ही दूरी पर व्यास देव का शव खड्ड के किनारे पानी में मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच प्रतिक्रिया प्रारंभ की तथा पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। इस सारे मामले की पुष्टि डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर द्वारा की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...