विधानसभा अध्यक्ष ने त्रिमथ में प्रभावित 8 परिवारों को अंबेडकर भवन में करवाया शिफ्ट

--Advertisement--

प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर जानी उनकी समस्याएं

चंबा/चुवाड़ी, 17 जुलाई – अनिल संबियाल

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के त्रिमथ में गत दिनों हुई भारी बारिश के कारण प्रभावित हुए 8 परिवारों को अंबेडकर भवन में शिफ्ट करवाया।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सुना और उन्हें सरकार की तरफ से हरसंभव सहायता देने का भी आश्वासन दिया।

उन्होंने एसडीएम तथा तहसीलदार भटियात को प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द आर्थिक राहत देने तथा जिन परिवारों के पास अपनी भूमि नहीं है उन्हें घर बनाने के लिए भूमि चयन करने के निर्देश दिए।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, तहसीलदार सुमन धीमान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कंवर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...