HPU ने जारी किया UG फाइनल ईयर का परिणाम

--Advertisement--

शिमला, 17 जुलाई – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने फाइनल परीक्षाओं के करीब 3 माह बाद बीएससी, बीकॉम का फाइनल ईयर का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्रों को काफी समय से इस रिजल्ट का इंतजार था।

इसमें बीएससी फाइनल ईयर में कुल 6595 छात्र अपीयर हुए थे। पास परसेंटेज 64.88 फीसदी रही है। वहीं बीकॉम में कुल 4987 छात्र बैठे थे और इसकी पास प्रतिशतता 90.58 फीसदी रही है।

एचपीयू प्रशासन का कहना है कि छात्रों की मेरिट लिस्ट जल्द ही जारी कर दी जाएगी। गौर रहे कि एग्जाम के रिजल्ट का छात्रों को लंबे समय से इंतज़ार था।

खासकर अंतिम वर्ष के छात्र इस परीक्षा परिणाम को जल्द से जल्द जारी करने की गुहार लगा रहे थे । इसका कारण यह है कि फाइनल ईयर के छात्रों को पीजी कक्षाओं में प्रवेश लेना होता है।

इसके साथ ही कई छात्र ऐसे हैं जो बाहरी यूनिवर्सिटी में भी अपनी पढ़ाई करना चाहते हैं जिसके लिए उन्हें फाइनल ईयर की मार्कशीट चाहिए होती है। लेकिन परीक्षा परिणाम में देरी के चलते यह छात्र परेशान थे और अब एचपीयू की ओर से यूजी फाइनल ईयर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

साथ ही फर्स्ट और सेकंड ईयर के छात्रों का रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी की ओर से इस बारे में भी जानकारी वेबसाइट पर भी डाल दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...