एचआरटीसी बस में तीन यात्रियों को बिना टिकट ले जा रहा था कंडक्टर, निलंबित

--Advertisement--

एचआरटीसी की साधारण बस में 3 यात्रियों को बिना टिकट दिए ले जा रहे कंडक्टर को निलंबित कर किया गया है। एचआरटीसी मुख्यालय के निरीक्षण दस्ते ने दिल्ली से रामपुर जा रही बस को शुक्रवार रात 11:37 बजे डेराबस्सी के पास निरीक्षण के लिए रोका।

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की साधारण बस में 3 यात्रियों को बिना टिकट दिए ले जा रहे कंडक्टर को निलंबित कर किया गया है।

एचआरटीसी मुख्यालय के निरीक्षण दस्ते ने दिल्ली से रामपुर जा रही बस को शुक्रवार रात 11:37 बजे डेराबस्सी के पास निरीक्षण के लिए रोका।

इंस्पेक्टर बलबीर सिंह और सब इंस्पेक्टर गुरबचन सिंह ने जब टिकट जांचे तो तीन यात्री बिना टिकट पकड़े गए। बस में कुल 45 यात्री सवार थे। पूछताछ में यात्रियों ने बताया कि कंडक्टर ने उनसे किराया लिया था, लेकिन टिकट नहीं दिया।

रामपुर डिपो की बस में पवन बतौर चालक और जगदीश बतौर परिचालक तैनात थे। परिचालक जगदीश ने तीन यात्रियों से 2493 रुपये बतौर किराया वसूलने के बावजूद टिकट नहीं दिया।

सेवा में कोताही बरतने पर निगम प्रबंधन ने क्षेत्रीय प्रबंधक रामपुर को परिचालक जगदीश को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

क्षेत्रीय प्रबंधक रामपुर प्रेम कश्यप ने बताया कि तुरंत प्रभाव से परिचालक जगदीश चंद की सेवाओं पर रोक लगा दी गई है और टिकटिंग मशीन जमा कर ली गई है।

नहीं बख्शे जाएंगे टांकेबाज कंडक्टर

टांकेबाज कंडक्टरों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। निगम के निरीक्षण दस्ते दिन और रात के समय औचक निरीक्षण कर जांच कर रहे हैं।

3 यात्रियों को टिकट न देने वाला दिल्ली-रामपुर बस का कंडक्टर निलंबित कर दिया गया है। अनुशासनहीनता के एक मामले में नाहन डिपो के कंडक्टर को भी निलंबित किया गया है। – पंकज सिंघल, महाप्रबंधक, एचआरटीसी

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...