शिमला के रांझणा में भवन पर गिरा मलबा, युवती की मौत…बुजुर्ग महिला लापता

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

राजधानी में हो रही बारिश कहर बनकर बरस रही है। शहर में जगह-जगह जहां पर लैंडस्लाइड और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आ रही है।

न्यू शिमला के समीप रांझणा गांव में पहाड़ी से एक भवन पर भारी-भरकम मलबा और पेड़ गिर गए।

भवन में रह रहे एक युवती और बुजुर्ग महिला मलबे में दब गई। स्थानीय लोगों द्वारा दबे हुए महिला को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है, जिसमें एक युवती को बाहर निकाल लिया गया है।

युवती को घायल अवस्था में आईजीएमसी ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि बुजुर्ग महिला अभी भी मलबे में दबी है।

पहाड़ी से आया मलबा इतना ज्यादा था कि घर के अंदर पूरा मलबा भर गया है और पेड़ भी घर के अंदर गिर गया। इसके अलावा गाड़ियां भी मलबे में पूरी तरह से दब गई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दे दी है।

पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल महिला का अभी तक कोई भी पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...