जिला कांगड़ा में उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन को मांगे आवेदन

--Advertisement--

धर्मशाला, 8 जुलाई – व्यूरो रिपोर्ट 

जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कांगड़ा पुरषोत्तम सिंह ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत डक गांव सोहर वार्ड नम्बर 5 और विकास खंड नूरपुर की ग्राम पंचायत कोपड़ा गांव भटका वार्ड नम्बर 7 में उचित मूल्य की दुकान का आवंटन किया जाना है। इसे लेकर इच्छुक लोग अथवा संस्थाएं 17 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर वांछित दस्तावेजों सहित http//emergingimachal.hp.gov.in वेब साईट पर ऑनलाइन अपलोड किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किये जायेंगे और निर्धारित दिनांक के प्ष्चात कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

ये हैं जरूरी दस्तावेज

आवेदन के साथ सहकारी सभा, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह इत्यादि का पंजीकरण प्रमाण पत्र एवं वित्तिय प्रबन्ध प्रमाण, शिक्षित बेरोजगार प्रमाण पत्र, दसवीं का प्रमाण पत्र, उच्च शिक्षा का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो), बीपीएल, एससी, ओबीसी, एसटी का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)।

जिस वार्ड में दुकान खोली जानी है उसी वार्ड के निवासी होने का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) अवश्य लगाएं।

अधिक जानकारी के लिए विभाग के दूरभाष नं0 01892-222877 पर सभी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...