महंगाई: टमाटर के बाद मसालों के दाम बढ़े, हरी सब्जियों के साथ प्याज भी होने लगा महंगा

--Advertisement--

टमाटर, प्याज, जीरा, धनिया, लाल मिर्च, मीठी सौंफ, अजवाइन, मेथी सब के दाम बढ़ चुके हैं।

हिमखबर – डेस्क 

बरसात में टमाटर के बाद अब मसाले महंगे हुए हैं। साथा ही प्याज के दाम भी बढ़े हैं। इससे रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।

बरसात में महिलाएं आम का अचार डालना पसंद करतीं हैं। इस बार मसालों के बढ़ते दामों ने उनको परेशानी में डाल दिया है।

बढ़ते दाम के कारण न तो सब्जी में टमाटर और प्याज का तड़का ढंग से लग रहा है और न ही उसमें मसाले डाले जा रहे हैं। टमाटर, प्याज, जीरा, धनिया, लाल मिर्च, मीठी सौंफ, अजवाइन, मेथी सब के दाम बढ़ चुके हैं।

सरसों का तेल और रिफाइंड को छोड़कर बाकी खाद्य वस्तु महंगी हो गई हैं। इससे गरीब वर्ग को एक समय का खाना जुटा पाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस समय हरी सब्जियों में टमाटर का मूल्य सब्जी मंडी में ही सौ रुपये प्रति किलो है और बाजार में दुकानदार इसे 120 रुपये प्रति किलो ग्राहकों को बेच रहे हैं।

इसी प्रकार प्याज पहले 15 से 20 रुपये प्रति बिक रहा था अब इसका मूल्य 30 रुपये हो गया है। इसे दुकानदार बाजार में 35 रुपये प्रति किलो बेच रहे हैं। मसालों में जीरा के दाम ने आसमान छू लिया है।

गृहिणी सरोज कुमारी, विमला देवी, कमलेश कुमारी, रेखा देवी और सावित्री ने कहा बढ़ती महंगाई से एक समय की सब्जी बनाना भी मुश्किल हो गया है।

मसाला पहले अब

जीरा 400 800

धनिया 200 300

मीठी सौंफ 250 500

अजवाइन 150 250

हल्दी 150 200

मेथी 250 350

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...