बस में जिंदा जलीं 25 सवारियां, डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी गाड़ी, मृतकों में 3 बच्चे भी

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार देर रात एक बस में आग लग जाने से पच्चीस यात्रियों की जलकर मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यूनीवार्ता को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार निजी ट्रैवल्स की नागपुर से पुणे जा रही एक बस बुलढाणा जिले के सिंदखेडराजा के पास देर रात करीब डेढ़ बजे एक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बस का टायर फट गया और एक खंभे से टकरा गई, जिससे उसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि बस में कुल 33 यात्री सवार थे, जिनमें से 25 की जलकर मौत हो गई।

मृतकों में तीन बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि जीवित बचे आठ यात्रियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, वे सुरक्षित हैं। यात्रियों में से कई नागपुर, वर्धा और यवतमाल के थे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले 25 लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और प्रत्येक मृतक के रिश्तेदार के लिए पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...