मानसून की तैयारी को लेकर एसडीएम कांगड़ा ने अधिकारियों साथ की बैठक

--Advertisement--

कांगड़ा, 30 जून – राजीव जस्वाल

संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा में मानसून की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर द्वारा की गई। बैठक में एसडीएम कांगड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

एसडीएम कांगड़ा ने मौके पर मौजूद विभागों के अधिकारियों को आने वाले मानसून के समय के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने विभागों के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक कार्यों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नालियों और सीवरेज की सफाई के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी आसानी से हो सके। उन्होंने बारिश के दौरान लैंडस्लाइडिंग की समस्या से निपटने के लिए हर समय मौके पर मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से पानी के स्तर पर निरंतर नजर रखने की बात कही, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति का समय रहते पता चल सके। उन्होंने क्षतिग्रस्त पेड़ों का पता लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने किसी भी प्रकार की आपदा के समय से निपटने के लिए पीने के पानी, खाने के लिए राशन और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को तैयार रखने के निर्देश दिए।

ये रहे उपस्थित

आज की इस बैठक में उपमंडल अधिकारी कांगड़ा सहित बीडीओ कांगड़ा टी.के. चनोरिया, डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान, तहसीलदार कांगड़ा प्रवीण कुमार, एसडीओ सुभाष कुमार, एसएचओ कांगड़ा विजय कुमार, मंदिर अधिकारी सुरेश शर्मा, फूड इंस्पेक्टर कांगड़ा अभिमन्यु, अग्निशामक अधिकारी अशोक कुमार, डिप्टी रेंजर अधिकारी दिशांत, ए.ई अनुराग, नायब तहसीलदार दिसी राम राणा, ए.ई संजय कौशल,जेई छतरी राम, जेई रमेश सिंह, इंजीनियर विवेक शर्मा, अग्निशामक अधिकारी अशोक कुमार, इंजीनियर चंद्रभूषण मिश्रा और फार्मेसी ऑफिसर राकेश कुमार मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...