टौणी देवी के कई गांवों में पीलिया ने दी दस्तक, गंदा पानी पीने से चपेट में आए 35 लोग,

--Advertisement--

हमीरपुर में टौणी देवी स्वास्थ्य खंड के आने वाले कई गांवों में पीलिया फैल रहा है। अब तक करीब 35 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अलग-अलग जाकर पानी के सैंपल भी लिए हैं जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आ जाएगी। इसी के साथ इन गांवों में ORS के पैकेट और क्लोरीन की गोलियां बांटी जा रही हैं।

हमीरपुर – व्यूरो रिपोर्ट

टौणी देवी स्वास्थ्य खंड के तहत आने वाले विभिन्न गांवों में पीलिया ने दस्तक दी है। पीलिया से पीड़ित मरीजों की संख्या 35 जा पहुंची है। मरीजों का उपचार घर में ही चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों को ओआरएस के पैकेट सहित क्लोरीन की गोलियां वितरित की हैं, वहीं लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने पेयजल के सैंपल भी लिए हैं, इनकी रिपोर्ट कल तक आने की उम्मीद है। उसके बाद ही पता चल सकेगा कि पेयजल दूषित होने के कारण या बासा खाना खाने से पीलिया ने पैर पसारे हैं।

बताया जा रहा है कि लोहारी, कटयारा, करियाली, फरगोट, कलंजड़ी देवी, भरनांग व सराहकंड क्षेत्र में पीलिया से मरीज दो-तीन दिन से आ रहे हैं, लेकिन लोग घर में रहकर ही इलाज करवा रहे हैं, कोई भी अस्पताल में दाखिल नहीं हुआ है।

लोग अपने घर में हैं और ठीक हैं। बीते दिन की बात करें तो 32 के करीब लोग पीलिया से पीड़ित हैं, जिनके जल्दी ठीक होने के लिए उन्हें क्लोरीन की दवाई व ओआरएस के पैकेट वितरित किए गए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक भी कर रहा है।

स्वास्थ्य टीमों ने लिए लोगों के घरों से पानी के सैंपल

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों के घरों से पानी के सैंपल लिए हैं। इनके नमूनों को जांच के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है। कल तक यह रिपोर्ट आने की उम्मीद है, आज भी पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

टौणीदेवी ब्लॉक के बीएमओ डॉ अविनीत शर्मा, अभिषेक शर्मा के अलावा हेल्थ एजुकेटर कमल मनकोटिया, आशा वर्कर ने खयाह, सराकड, भरनांग ओर रोपा पंचायतों में पहुंचकर लोगों को दवाइयां बंटी। जो लोग पीलिया की चपेट में है उनके स्वास्थ्य की जांच की।

कराड़ा पेयजल योजना का पानी पी रहे हैं लोग

कराड़ा पेयजल योजना का पानी इन गांवों में सप्लाई किया जाता है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इस पेयजल योजना का पानी पीने से ही लोग पीलिया की चपेट में आए हैं या दूसरा कोई कारण है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग लोगों से जानकारी जुटा रहा है। उसके बाद एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे जिला स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाएगा।

इसे लेकर डॉ.अभिनीत शर्मा ने बताया कि खंड चिकित्सा अधिकारी टौणी देवी के अधीन आने वाले क्षेत्रों में पीलिया ने दस्तक दी है। फरगोट, कलंजड़ी देवी, भरनांग व सराहकंड क्षेत्र में पीलिया से मरीज आए हैं। वीरवार को पांच टीमों ने अलग अलग क्षेत्र में जाकर प्रभावित लोगों को क्लोरीन व ओआरएस के पैकेट वितरित किए हैं।

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों को स्वच्छ पेयजल पीने के लिए भी जागरूक किया है। पानी के सैंपल भी लिए हैं, जिसकी रिपोर्ट कल तक आएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलवे ने पटरी से उतार दी कांगड़ा घाटी ट्रेन, पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक ट्रैक चकाचक, पर गुमराह की जा रही जनता

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने...

दो दिन में तैयार किया जाए पंचायतों का आरक्षण रोस्टर, 31 तक जारी होगी अंतिम नोटिफिकेशन

हिमखबर डेस्क  पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में सीटों के...