हिमाचल : बहन की विदाई के बाद घर लौट रहे भाई की कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत

--Advertisement--

हिमाचल: बहन की विदाई के बाद घर लौट रहे भाई की कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत!

शिमला – नितिश पठानियां 

जिला के रामपुर उपमण्डल में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दुल्हन की विदाई के बाद घर लौट रहे उसके भाई की गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में दुल्हन के भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल है। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर में एक दिन पहले शहनाई गूंज रही थी, वहां कोहराम मच गया।

कार (HP 06 B-3901) बुधवार सुबह सलूणी कैंची में अनियंत्रित हुई और करीब 300 मीटर गहरे नाले में जा गिरी। कार को दुल्हन का भाई अविनाश चला रहा था।

इसमें तीन युवतियों समेत पांच लोग सवार थे। हादसे में अविनाश समेत चार कार सवारों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक जख्मी है।

मृतकों की पहचान अविनाश (24) पुत्र देविंदर मांटा निवासी दयोथि, सुमन (22) पुत्र भाग चंद निवासी दरकाली, हिमानी (22) पुत्री दलीप सिंह निवासी दरकाली और संदीप (40) पुत्र चेत राम निवासी दरकाली शामिल हैं। जबकि शिवानी (22) पुत्री दलीप कुमार को घायल अवस्था में खनेरी अस्पताल भर्ती किया गया है।

दरअसल, मंगलवार शाम देवठी से बारात कलेड़ा गई थी। पांचों कार सवार आज सुबह शादी से घर लौट रहे थे कि बीच रास्ते में कार हादसे का शिकार हो गई।

रामपुर के एसएचओ ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...