अपनी मांगों के समर्थन में जिला परिषद केडर के कर्मचारी रहे सामूहिक अवकाश पर
शाहपुर – कोहली
विकास खण्ड रैत के समस्त जिला परिषद कैडर के कर्मचारी अपनी चिरलम्बित मांग के समर्थन मे मंगलवार को एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहे।
उन्होंने जिला परिषद कैडर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सर्वजीत की अध्यक्षता में सरकारी विभाग में विलय की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी रैत कंवर सिंह को ज्ञापन भी सौंपा ।
इस दौरान अवकाश के चलते पंचायत के सभी कार्य ठप्प रहे व लोगों को अपने काम करवाने में मुश्किल का सामना करना पड़ा।
प्रवक्ता पंकज कुमार ने बताया कि इससे पूर्व भी जिला परिषद कैडर के कर्मचारी अपनी सरकारी विभाग में विलय की एक मात्र मांग के बारे में सरकार को अवगत करवा चुके हैं। जिस बारे सरकार के द्वारा सिर्फ आश्वासन ही मिला है।
विकास खंड रैत के जिला परिषद कैडर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने एक मात्र माँग को शीघ्र पूरा करने के लिए सरकार से अपील की ।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर सर्वजीत सिंह, पंकज कुमार, दविंद्र पाल, पवन कुमार, संजीव शर्मा, अंदन कुमार, करनैल सिंह, विशाल, बनवीर सिंह, सपना सुमन सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।

