ICC वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी, धर्मशाला स्टेडियम में खेले जाएंगे वर्ल्ड कप 2023 के पांच मुकाबले

--Advertisement--

इस दिन होगा भारत-पाक के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, ये टीमें आएंगी धर्मशाला

नई दिल्ली – नवीन चैाहान

ICC ने मंगलवार को भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। वर्ल्ड कप का आयोजन 5 अक्तूबर से लेकर 19 नवंबर के बीच होगा।

वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्तूबर को अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मुकाबले के साथ होगा। आईसीसी द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में वर्ल्ड कप 2023 के पांच मैच खेले जाएंगे।

  • धर्मशाला स्टेडियम में वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला शनिवार 7 अक्टूबर को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा।
  • दूसरा मुकाबला 10 अक्तूबर को इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच होगा।
  • तीसरा मुकाबल साउथ अफ्रीका और क्वालीफायर वन टीम के बीच होगा।
  • धर्मशाला में वर्ल्ड कप का चौथा मुकाबला रविवार 22 अक्तूबर को भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच होगा।
  • पांचवा मुकाबला 28 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच खेला जाएगा।

क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब पूरा वर्ल्ड कप भारत में खेला जाएगा। मेजबान भारत अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के साथ खलते हुए अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगा। वहीं, 15 अक्तूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा।

वर्ल्ड कप के दौरान 10 टीमें राउंड रॉबिन लीग में एक दूसरे से भिड़ेंगी, जिसमें 45 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा।

  • पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा।

हालांकि अगर भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करता है तो वह अपना सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई में खेलेगा। वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...