उप रोजगार कार्यालय भवन के जमींदोज होने का खतरा

--Advertisement--

भवन के समीप पिछली बरसात के दौरान भू-स्खलन से डंगे क्षतिग्रस्त, चारदीवारी का नहीं हुआ पुर्ननिर्माण

चुवाड़ी – अनिल संबियाल

उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी के भवन के समीप पिछली बरसात के दौरान भू-स्खलन से क्षतिग्रस्त डंगे व चारदीवारी का पुर्ननिर्माण नहीं हो पाया है।

अब हालिया बारिश के दौरान दोबारा से भू-स्खलन का दौर आरंभ होने से भवन के जमींदोज होने का खतरा पैदा हो गया है। इससे उपरोजगार कार्यालय में मौजूद भटियात के युवाओं का पंजीकरण संबंधी रिकार्ड खुर्द-बुर्द हो सकता है।

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की सिहुंता खंड इकाई के महासचिव ओंकार सिंह चौहान ने बताया कि श्रम एवं रोजगार मंत्री धनी राम शांडिल व उपायुक्त चंबा से आग्रह किया है कि जल्द भवन के समीप क्षतिग्रस्त डंगे का निर्माण कार्य करवाया जाए।

उधर, उप रोजगार कार्यालय प्रभारी रवि नंदन ने बताया कि एसडीएम चुवाड़ी व जिला रोजगार अधिकारी चंबा को बारिश के कारण भवन के समीप डंगे और चारदीवारी के ढहने की रिपोर्ट तैयार करके भेजी जा चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अगले 4 घंटों में झमाझम बारिश से भीग उठेंगे हिमाचल के यह 8 जिले, अलर्ट जारी

हिमखबर डेस्क हिमाचल में अगले 4 घंटे बारिश के लिहाज...

नाकाबंदी देख संदिग्ध ने निगला चिट्टा, इलाज के दौरान मौत; तीन साथी गिरफ्तार

जांच में 9.02 ग्राम हेरोइन, डैगर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा सहित...

HPPSC पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती: EWS पात्रता नियमों में बड़ा बदलाव, ट्रेनी को नहीं मिलेगा आरक्षण

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती...