बद्दी पुलिस ने “नशा मुक्त हों बद्दी हमारा” के तहत मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठक कर की सहयोग की अपील

--Advertisement--

कोई व्यक्ति नशे की दवा खरीदने आए तो पुलिस को करें सूचित: एसएचओ बरोटीवाला श्याम लाल कोंडल

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

बद्दी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान “नशा मुक्त हो बद्दी हमारा” शुरू किया गया है। एसएचओ बरोटीवाला श्याम लाल कोंडल ने कहा की पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला ने जिला में जागरूकता अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्जों को विशेष दिशा-निर्देश दिए है सभी थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज अभियान के तहत अपने क्षेत्रों के मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठक करेंगे और दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर जागरूक करेंगे

इसी अभियान के तहत बुधवार को बद्दी के बरोटीवाला थाना पुलिस द्वारा मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठक कर नशे पर लगाम कसने के लिए नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग की अपील की गई।

एसएचओ बरोटीवाला श्याम लाल कोंडल ने अपील करते हुए कहा की अगर मेडिकल स्टोर पर कोई व्यक्ति नशे की दवा की खरीद करने आता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। ताकि उन पर सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा सके।

कुछ नशेड़ी किस्म के लोग सिरिंज का नशे के प्रयोग में इस्तेमाल करते है। अगर मेडिकल स्टोर संचालक ऐसी बातों पर थोड़ा सा ध्यान दे तो ऐसा होने से रोक सकते हैं। डॉक्टरों की पर्ची के बगैर दवा नहीं देनी चाहिए।

इस दौरान मौजूद सभी मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा अभियान के दौरान पुलिस की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया गया, साथ ही क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...