मोदी सरकार को घेरने की रणनीति बनाएगी युवा कांग्रेस, बेंगलुरु में होगा 3 दिन का अधिवेशन

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार को घेरने की रणनीति बनाने के लिए युवा कांग्रेस एक राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करने जा रही है। यह अधिवेशन 10, 11 व 12 जुलाई का बेंगलुरु में होगा।

युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने मंगलवार को राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह युवा कांग्रेस का आज तक का सबसे बड़ा अधिवेशन होगा, जिसमें देशभर से पदाधिकारी भाग लेंगे।

इस अधिवेशन का नाम बेहतर भारत की बुनियाद रखा गया है। इस अधिवेशन में कांग्रेस के राष्ठ्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी सहित अन्य नेता भी भाग लेंगे।

भंडारी ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और झूठे वायदों की युवा कांग्रेस घर-घर जाकर पोल खोलेगी। इस संबंध में प्रदेश में बेहतर भारत की बुनियाद कार्यक्रम लॉन्च किया गया है। बूथ जोड़ो-यूथ जोड़ों के माध्यम से इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

युवा कांग्रेस ने सड़क से लेकर संसद तक लड़ी जनता के हितों की लड़ाई

निगम भंडारी ने कहा कि युवा कांग्रेस ने सड़क से लेकर संसद तक जनता के हितों की लड़ाई लड़ी है। केेंद्र की मोदी सरकार ने जनता से जो वायदे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया है। हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार का वायदा जुमला साबित हुआ है।

केेंद्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में बेरोजगारी बढ़ी है। भंडारी ने कहा कि बेहतर भारत की बुनियाद अधिवेशन संवैधानिक मूल्यों को बचाने के साथ ही देश के अन्नदाताओं के मुद्दे उठाने और लड़ाई लडऩे और बेरोजगारी के साथ ही नफरत के खिलाफ संघर्ष की बुनियाद होगा।

जहां भाजपा सरकार, वहां हो रहे पेपर लीक 

निगम भंडारी ने कहा कि जिन-जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां पर पेपर लीक के केस सामने आ रहे हैं। हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने वाली सरकार पेपर लीक जैसे मामलों पर चर्चा तक नहीं करती है। आज केवल मुद्दों से भटकाने का काम हो रहा है।

इस मौके पर बेहतर भारत चैलेंज नामक एप भी लॉन्च किया गया। इसके माध्यम से कोई भी युकां की मुहिम में शामिल होकर आॢथक मदद भी कर सकता है।

17 चेहरों को दिखाया बाहर का रास्ता

निगम भंडारी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पार्टी के अग्रणी संगठन को सुखविंदर सरकार में मान-सम्मान दिया जा रहा है। हाल ही में 3 से 4 चेहरों को बोर्ड ऑफ डायरैक्टर लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि सीएम ने युकां राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया है कि आने वाले समय में सरकार में उचित स्थान दिया जाएगा।

एक अन्य सवाल के जवाब में निगम भंडारी ने कहा कि युकां के विभिन्न पदों से भारमुक्त किए गए अधिकतर पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां शिमला नगर निगम चुनाव के प्रदर्शन पर बहाल की जा चुकी हैं जबकि 16 से 17 पदाधिकारियों को निष्कासित किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...