कालका से शिमला तक दौड़ी पैनोरमिक कोच वाली ट्रेन, पहले दिन का ट्रायल सफल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

विश्व धरोहर शिमला-कालका रेल मार्ग पर पैनोरमिक विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन का ट्रायल शुरू हो गया है। मंगलवार को 4 नए कोच का ट्रायल कालका से शिमला के बीच किया गया। इस दौरान अलग-अलग स्पीड पर कोच का ट्रायल किया गया।

ट्रायल प्रक्रिया के दौरान रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) की टीम ने सभी पहलुओं पर गौर किया और इस दौरान रेल मार्ग पर बीच-बीच रुककर और ट्रैक व तीखे मोड़ों का अध्ययन करते हुए टीम ने ट्रायल किया।

ट्रायल के लिए ट्रेन सुबह करीब 8 बजे कालका से रवाना हुई थी और दोपहर 2.15 बजे शिमला पहुंची। जानकारी के अनुसार ट्रायल के दौरान सभी एहतियात बरती गईं और इसके लिए चलती ट्रेन में पिस्टन से सैंसर को क्षति न पहुंचे, इसके लिए जरूरी एहतियात बरती गई हैं।

पैनोरमिक विस्टाडोम ट्रेन के अत्याधुनिक कोचों का निर्माण आरसीएफ कपूरथला में किया गया है। चार कोचों का ट्रायल सफल होने के बाद इसी साल कालका व शिमला के बीच सात पैनोरमिक विस्टाडोम कोच वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। एक पैनोरमिक कोच की अनुमानित लागत एक करोड़ रुपये है।

परीक्षण के लिए तैयार किए गए ट्रायल रैक में एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार, एसी चेयर कार, नॉन एसी चेयर कार और लगेज कार शामिल हैं।

एक्जीक्यूटिव चेयर कार 12 सीटर, चेयर कार 24 सीटर, नॉन एसी चेयर कार 30 सीटर और पावर कार कम लगेज वैन में गार्ड के बैठने की व्यवस्था रहेगी।

इन कोचों में खिड़कियों का आकार बड़ा है, छत तक खिड़की है, जिससे यात्री पहाड़ों और घाटियों की सुंदरता को निहार सकेंगे। कोच एयर ब्रेक, एलईडी लाइट, 360 डिग्री पर घूमने वाली चेयर, सीसीटीवी और फायर अलार्म से लैस है।

बुधवार को शिमला व शोघी के बीच होगा ट्रायल

ट्रायल प्रक्रिया के तहत बुधवार को आधुनिक सुविधाओं से 4 पैनोरमिक कोच का ट्रायल शिमला व शोघी के बीच किया जाएगा। बीते वर्ष दिसम्बर माह में 2 पैनोरमिक कोच का ट्रायल हुआ था और वह सफल रहा था। रेलवे ने इसी वर्ष से इस ऐतिहासिक रेल मार्ग पर यह ट्रेन चलाने की योजना बनाई है।

ये खास है इन पैनोरमिक कोच में

पैनोरमिक कोच के निर्माण के लिए आरसीएफ की डिजाइन और प्रोडक्शन टीम ने नए डिजाइन के शैल जिग्स, लिफ्टिंग टैकल, स्टैटिक टैस्ट जिग्स, नैरो गेज लाइन, लोडिंग गेज जैसे सभी आवश्यक संसाधनों का इन हाऊस निर्माण किया है।

  • कोच में पैनोरमिक वाइड व्यू विंडो डिजाइन होगा ताकि यात्री रेल मार्ग की खूबसूरती व वादियों को निहार सकें।
  • अपग्रेडिड कोच और बेहतर ब्रेक सिस्टम के साथ हल्के वजन का शैल शामिल है।
  • सीसीटीवी और फायर अलार्म जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से भी लैस हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...