बाल-बाल बचे नौनिहाल: आंगनबाड़ी भवन की छत का प्लास्टर गिरा, सहायिका घायल

--Advertisement--

आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन प्राथमिक पाठशाला कसौन के जर्जर भवन में चल रहा है, जहां पर हादसा पेश आया है।

मंडी- अजय सूर्या

मंडी जिले की ग्राम पंचायत बड़ीधार के कसौन गांव में आंगनबाड़ी के जर्जर भवन की छत का प्लास्टर गिरने से सहायिका घायल हो गई जबकि आंगनबाड़ी के नौनिहाल बाल-बाल बच गए।

आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका देवकी देवी को बाजू में चोट आई है। हादसा उस समय हुआ जब इस केंद्र में बच्चों सहित आंगबाड़ी का स्टाफ मौजूद था।

घायल का  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदवाहण में उपचार किया गया। बाल विकास परियोजना द्रंग स्थित पधर के अधीन कसौन आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन प्राथमिक पाठशाला कसौन के जर्जर भवन में चल रहा है, जहां पर हादसा पेश आया है।

पंचायत के जन प्रतिनिधियों ने घटना स्थल का दौरा किया और केंद्र में तैनात कार्यकर्ताओं सहित नौनिहालों का हाल जाना। पंचायत के उप प्रधान उधम सिंह ने कहा कि भवन को असुरक्षित घोषित करने की मांग की गई है।

सीडीपीओ द्रंग जितेंद्र सैणी के बोल 

सीडीपीओ द्रंग जितेंद्र सैणी ने कहा कि हादसे की सूचना उन्हें आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक के माध्यम से मिली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नम आंखों से विदा हुए NSG कमांडो सेवानिवृत्त हवलदार दीप राम, ढाड़स में उमड़ा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क शिलाई क्षेत्र के वीर सपूत एवं एनएसजी कमांडो...

मुबारिकपुर-रानीताल हाईवे पर हादसा, तीखे मोड़ पर फेल हुए ब्रेक…ईंटों से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

हिमखबर डेस्क मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे-503 पर ढलियारा स्थित शिव मंदिर...

महिला बौद्ध भिक्षु हत्याकांड में एक नाबालिग भी शामिल, मृतका के शरीर से मिले थे कई पुरुषों के DNA

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के अंतर्गत रिवालसर...