पैसों के लेनदेन को लेकर पिस्तौल दिखा दी जान से मारने की धमकी

--Advertisement--

पैसों के लेनदेन को लेकर पिस्तौल दिखा दी जान से मारने की धमकी 

ऊना, 20 जून – अमित शर्मा

जनपद में पैसों के लेनदेन को लेकर हरियाणा निवासी एक व्यक्ति द्वारा अंब के धुसाड़ा गांव में पिस्तौल दिखाकर व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति के साथ हरियाणा के कुछ और लोग भी थे। घटना के संबंध में पुलिस ने धुसाड़ा निवासी अश्विनी कुमार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में अश्विनी ने बताया कि उनके रिश्तेदार सोनिया नाम की एक महिला करीब 1 सप्ताह पहले उनके घर आई थी। अश्विनी के भाई रवि कुमार ने उसे कुछ पैसे उधार दिए थे।

पैसों को लेकर सोनिया और रवि कुमार के बीच कुछ कहासुनी हो गई। इस बीच रविवार देर शाम सोनिया का पति विजय कुमार जिला कैथल हरियाणा अपने कुछ साथियों मलकीत सिंह, रिंकू, कुलदीप व विजयपाल के साथ अपनी पत्नी सोनिया को लेने धुसाड़ा पहुंचा।

अश्वनी का आरोप है कि पहले इन सभी ने बैठकर शराब पी और उसके बाद पिस्तौल निकालकर उसके भाई रवि को मारने की धमकियां देने लगे।

इसी बीच अश्विनी ने इन सब की नजर से बचते हुए अपने भाई रवि कुमार को पूरे मामले की जानकारी दी। रवि ने फौरन थाना अंब में पुलिस को सूचित किया।

डीएसपी अंब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने घटना के संबंध में हरियाणा निवासी सभी 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...