दिन-दिहाड़े रास्ते पर आराम फरमाते दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

--Advertisement--

दिन-दिहाड़े रास्ते पर आराम फरमाते दिखा तेंदुआ, दुलैहड़ के लोगों में दहशत का माहौल

ऊना – अमित शर्मा

गोविंद गोधाम गोशाला दुलैहड़ को जाने वाले रास्ते में आदमखोर तेंदुआ दिखाई दिया है, जिसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो में तेंदुआ बीच रास्ते में आराम फरमाता दिख रहा है, लेकिन दिन में ही तेंदुए द्वारा रास्ते मे बैठने का वीडियो देख कर लोगों में दहशत का माहौल है।

गोशाला में जा रहे किसी व्यक्ति ने इसे अपनी कार से बनाया है, जिसमें एक पालतू कुत्ता भी भौंकता दिखाई दे रहा है, लेकिन तेंदुआ इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं करता है और रास्ते से उठकर चला जाता है।

गोविंद गोधाम गोशाला के संचालक पंडित किशोरी लाल ने बताया कि यह वीडियो सोमवार सुबह करीब 10 बजे का है, कोई भक्त गोशाला आ रहा था, तो उसने इसे अपने मोबाइल में कैद कर लिया। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...