चंबा हत्याकांड: बिंदल बोले- प्रशासन ने पीड़ित परिवार के घर जाने से रोका, कल 12 जिलों में करेंगे धरना प्रदर्शन

--Advertisement--

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 17 जून को प्रदेश के सभी 12 जिला मुख्यालयों पर धरने प्रदर्शन का आयोजन करेंगे और डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से राज्यपाल को इस जघन्य हत्याकांड को लेकर ज्ञापन भेजेंगे।

चम्बा – भूषण गुरुंग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने डलहौजी में कहा कि युवक की नृशंस हत्या की गई। हम सब मनोहर को न्याय दिलाने के लिए एकत्र हो रहे हैं।

प्रशासन से बहुत गुहार लगाई और तकरीबन चार बार उनसे मिले, एक घंटे इंतजार किया पर हमें पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी।

हमने प्रशासन को कहा कि अगर मुख्यमंत्री सुक्खू इस परिवार के पास चले गए होते तो हमें लगता कि प्रदेश का कोई बड़ा व्यक्ति गया है।

पर प्रशासन ने हमें जाने नहीं दिया, इसलिए भाजपा ने तय किया है कि 17 जून को प्रदेश के सभी 12 जिला मुख्यालयों पर धरने प्रदर्शन का आयोजन करेंगे और डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से राज्यपाल को इस जघन्य हत्याकांड को लेकर ज्ञापन भेजेंगे।

उन्होंने कहा हिमाचल में हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं कि एक अकेला युवक जिसके माता-पिता है, बहनों की शादी हो गई है उसकी जघन्य हत्या की गई और शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर नाले में डाल दिए गए। इस प्रकार के अपराध को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।

बिंदल ने कहा कि हमारा प्रदेश देवभूमि है जहां हर गांव गांव में खंड खंड में देवी देवता का वास है। वीर भूमि है यहां के वीर सपूत देश की रक्षा करते हैं और देश के लिए बलिदान देना अपना गौरव मानते हैं।

पर हमारे प्रदेश में इस प्रकार का हत्याकांड जिसने हमारी आत्मा को झकझोर कर रख दिया है इससे पूरा देश और प्रदेश स्तब्ध है।

जिस प्रकार से अपराधी ने यह अपराध किया है हम कल्पना भी नहीं कर सकते, यह घटना नहीं सदारण है और जिस व्यक्ति ने अपराध किया है वह भी साधारण नहीं हो सकता।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...