ज्वाली अस्पताल में हाथ साफ करने को पानी तक नहीं

--Advertisement--

सिविल अस्पताल ज्वाली में पानी की सभी नौ टंकिंया खाली, मरीज और स्टाफ मुश्किल में

ज्वाली – अनिल छांगु

सिविल अस्पताल ज्वाली में पानी के लिए प्लास्टिक की नौ टंकियां रखी हुई हैं लेकिन पानी की सप्लाई न होने के कारण प्लास्टिक की टंकियां धूप से चटक रही हैं।

सिविल अस्पताल ज्वाली में कहीं भी पानी नहीं है। डाक्टरों के कमरों में भी पानी नहीं है। न तो मरीजों व स्टाफ को पीने के लिए पानी मिल रहा है और न ही टॉयलेट में हाथ साफ करने के लिए पानी है।

गर्मियों के सीजन होने के कारण उल्टी,दस्त के ज्यादा मरीज आ रहे हैं जिनको अस्पताल में दाखिल तो कर लिया जा रहा है परंतु टॉयलेट में पानी न होने के उल्टी- दस्त करने के कारण बदबू फैली हुई है। पानी न होने के कारण टॉयलेट की सफाई भी नहीं हो पा रही है।

बदबू के कारण संक्रमित बीमारी फैल सकती है। मरीज भी अस्पताल में आने से तौबा कर रहे हैं तथा कृषि मंत्री चंद्र कुमार सहित जल शक्ति विभाग को कोस रहे हैं। अस्पताल का स्टाफ बाहर के नलकों से बाल्टियों में पानी भर कर लाते हैं तथा डाक्टरों के कमरों में रखते हैं ताकि डाक्टर मरीजों को देखने के बाद हाथों को साफ कर सकें।

मरीजों ने कहा कि जल शक्ति विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली है तथा पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं दिया जा रहा है। गुरुवार को जल शक्ति विभाग के कर्मी ने पेयजल सप्लाई तो बहाल की परंतु नौ टंकियों में से एक ही टंकी भर पाई जिससे मात्र दो घंटे ही पानी मिला जबकि आठ टंकियां खाली रहीं जिससे मरीजों का रोष पनप उठा है।

अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा के बोल

इस बारे में जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा ने कहा कि सिविल अस्पताल ज्वाली में पानी की सप्लाई छोड़ी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...