चम्बा के युवक ने शिमला में पत्नी के दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला की मछली वाली कोठी के पास एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय गर्भ सिंह निवासी लकदाह चम्बा के रूप में हुई है जोकि शिमला में एक होटल में केयर टेकर का काम करता था।

बताया जा रहा है कि वह सुबह के समय रोजाना मॉर्निंग वॉक को जाता था। वीरवार को भी वह सुबह 6.30 बजे उठा और मॉर्निंग वॉक को गया। तभी 7.15 पर उसकी पत्नी निशा मैन विल्ला के पास गई। उसने देखा कि गर्भ सिंह ने उसके दुपट्टे से फंदा लगाया हुआ था। तभी निशा ने परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी और मौके पर बुलाया।

उन्होंने उसी समय डाॅक्टर को भी बुलाया, जिसने चैक करने के बाद गर्भ सिंह को मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने किसी दूसरे पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।

बताया जा रहा है कि गर्भ सिंह के गले में किसी भी तरह का निशान नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। गर्भ सिंह के 2 बेटे हैं और उसके 2 भाई भी एक होटल में काम करते हैं।

पुलिस मामले को लेकर गंभीरता से जांच कर रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के असली कारणों का पता चल पाएगा।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि छोटा शिमला थाना के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले को लेकर गंभीरता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...