रिटायरमेंट पर ऑफिस कानूनगो को कार्यकारी एसडीएम ने ड्राइवर बनकर घर पहुंचाया

--Advertisement--

ऑफिस कानूनगो अश्वनी शर्मा को कार्यकारी एसडीएम डॉ. मुकुल शर्मा ने शॉल टोपी व समृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद फिर अपने सरकारी वाहन में चालक बनकर उन्हें घर तक पंहुचाया। आफिस कानूनगो अश्वनी शर्मा राजस्व विभाग में 26 साल की सेवाओं के बाद तहसील कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए।

मंडी- अजय सूर्या

मंडी जिले के जोगेंद्रनगर उपमंडल के कार्यकारी एसडीएम डॉ. मुकुल शर्मा ने स्वयं गाड़ी चलाकर अपने सहयोगी कर्मचारी ऑफिस कानूनगो अश्वनी शर्मा को उनकी सेवानिवृत्ति पर उनके घर तक पंहुचाया।

बुधवार को एसडीएम कार्यालय के सभागार में आयोजित विदाई समारोह में आफिस कानूनगो अश्वनी शर्मा राजस्व विभाग में 26 साल की सेवाओं के बाद तहसील कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए।

सरकारी गाड़ी से घर छोड़ने गए कार्यकारी SDM

ऑफिस कानूनगो अश्वनी शर्मा को कार्यकारी एसडीएम डॉ. मुकुल शर्मा ने शॉल, टोपी व समृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद फिर अपने सरकारी वाहन में चालक बनकर उन्हें घर तक पंहुचाया।

उन्होंने कहा कि आफिस कानूनगो अश्वनी शर्मा ने हमेशा सेवाओं का निर्वहन पूरी इमानदारी व निष्ठा के साथ निभाया, जोकि राजस्व विभाग में हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनकी सेवाओं से प्रभावित होकर उन्होंने खुद सरकारी गाड़ी में घर तक पंहुचाने का निर्णय लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...