बद्दी-साई मार्ग पर कार खाई में गिरी, चालक सहित 5 घायल

--Advertisement--

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

बद्दी-साई मार्ग पर मलगन गांव के नजदीक एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालक व 4 महिलाएं घायल हो गए।

इनमें एक महिला को गंभीर चोटें लगने के कारण पीजीआई रैफर कर दिया गया है जबकि अन्य घायलों का बद्दी सीएचसी में उपचार किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार (एचआर 70डी-3227) मलगन से थोड़ा आगे जाकर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और लगभग 30 फुट खाई में जा गिरी।

कार में ड्राइवर के साथ 4 अध्यापिकाएं सवार थीं जोकि बद्दी के साई स्कूल में अपनी सेवाएं दे रही हैं। ये सभी अध्यापिकाएं पिछले 2 वर्षों पंचकूला और कालका से रोजाना की तरह साई स्कूल में ड्यूटी देने के लिए आ रही थीं।

गाड़ी एक महिला टीचर के रिश्तेदार की बताई जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में गिरी कार से घायलों को निकाला ओर प्राथमिक उपचार के लिए बद्दी सीएचसी पहुंचाया।

वहीं सूचना मिलने पर बरोटीवाला थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...