पूर्व सैनिक ने JE की नौकरी के लिए फर्जी दस्तावेजों का लिया सहारा, FIR

--Advertisement--

शिमला, 27 मई – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के एक सरकारी उपक्रम में कनिष्ठ अभियंता (जूनियर इंजीनियर) की भर्ती के लिए एक पूर्व सैनिक ने जाली दस्तावेज का सहारा लिया। उसने तीन महीने तक फर्जी दस्तावेज़ से नौकरी की।

दस्तावेज की जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ और आरोपित पूर्व सैनिक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया गया।

मामला राजधानी के न्यू शिमला थाना क्षेत्र में सामने आया है। न्यू शिमला पुलिस ने हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के विजिलेंस विंग की शिकायत पर मामला पंजीकृत किया है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक पूर्व सैनिक राकेश कुमार ने सेना कोटे की आरक्षित नौकरी के लिए जाली प्रमाण पत्र (दस्तावेज) दे कर हि.प्र पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड कार्यालय में कनिष्ठ अभियंता की नौकरी हासिल की है। वह मंडी जिला का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक आरोपित ने कनिष्ठ अभियंता की नौकरी हड़पने के लिए जाली डिप्लोमा लगाया था। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के विजिलेंस विंग की जांच में इसका खुलासा हो गया।

इसके तुरंत बाद आरोपित ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। फर्जी दस्तावेज़ से आरोपित इसी साल जनवरी से मार्च महीने तक कनिष्ठ अभियंता के पद पर नौकरी करता रहा।

न्यू शिमला पुलिस के मुताबिक आरोपित के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं 420, 467, 468 व 471 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...