हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में भरे जाएंगे 557 पद

--Advertisement--

सुंदरनगर – डॉली चौहान

राज्य सहकारी बैंक में विभिन्न श्रेणियों के 557 पद इंडियन बैंकिंग पर्सोनल सर्विस (आईबीपीएस) के माध्यम से भरे जाएंगे। इसके अलावा छोटे से लेकर बड़े अधिकारी तक के 390 पदों पर पदोन्नतियां की जाएंगी।

यह बात शुक्र वार को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित निदेशक केशव नायक ने बैंक की सुंदरनगर शाखा में अभिनंदन समारोह में कही।

उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में राज्य सहकारी बैंक में किसी प्रकार की भर्तियां और पदोन्नतियां नहीं हो पाई हैं, जिसके चलते बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

अगले 3 महीनों में इन पदों को भरकर सहकारी बैंकों में चल रही स्टाफ की कमी को दूर किया जाएगा तथा शीघ्र ही पूरे प्रदेश में बैंक की 50 शाखाएं और खोली जाएंगी। इसके अलावा एग्रीकल्चर सोसायटियों में भी वर्ष 2013 से 2018 की तरह ही भर्तियां होंगी।

कार्यालय में देरी से आने पर होगी कड़ी कार्रवाई 

केशव नायक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे अपने कार्य को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें। कार्य में अनियमितताएं किसी भी सूरत में सहन नहीं होंगी तथा कार्यालय में देरी से आने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी समय पर कार्यालय में आना सुनिश्चित करें और राजनीति से पूरी तरह से दूरी बनाए रखें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अटल मेडिकल और रिसर्च यूनिवर्सिटी की टॉप-10 मेरिट में गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं का परचम

हिमखबर डेस्क अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीएससी...

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...