टीवी इंडस्ट्री को जबरदस्त झटका, टॉप अभिनेता नितेश पांडे का कार्डियक अरेस्ट से निधन

--Advertisement--

एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के निधन के बाद टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर नितेश पांडे का भी निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नितेश पांडे का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है।

व्यूरो रिपोर्ट

बुधवार की सुबह टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बड़े मातम में बदल गई। एक तरह जहां एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर से सबको हैरान कर दिया तो वहीं कुछ ही घंटे बाद एक और टीवी स्टार के निधन की खबर सामने आई।

दिग्गज एक्टर  नितेश पांडे इस दुनिया को अलविदा कह गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितेश पांडे का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर को रात 1.30 बजे कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके कारण उनका निधन हुआ। एक्टर की उम्र 51 साल थी। उनके जाने से हर कोई शोक में डूबा है। इस खबर की पुष्टि राइटर सिद्धार्थ नागर ने की है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था। इसके अलावा एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ नागर ने बताया है कि नितेश शूटिंग के लिए इगतपुरी गए थे। वहां रात के करीब 1:30 बजे उनको कार्डियक अरेस्ट आया।

नितेश पांडे महाराष्ट्र के नासिक के इगतपुरी में एक होटल में मृत पाए गए। पुलिस की एक टीम होटल में मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। होटल स्टाफ और उनके करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इन दिनों एक्टर टीवी के फेमस शो अनुपमा में दिखाई दे रहे थे। इस शो में एक्टर धीरज कपूर का रोल निभा रहे थे। इस शो में रुपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभा रहे थे।

नितीश पांडे ने कई सुपरहिट शोज में काम किया था,स जिसमे ‘तेजस’, ‘साया’, ‘मंजिलें अपनी अपनी’, ‘कुछ तो लोग कहेंगे’, ‘एक रिश्ता साझेदारी का’, ‘महाराजा की जय हो’, ‘हीरो-गायब मोड ऑन’ शामिल रहे। इसके अलावा एक्टर ने कई फिल्मों में भी काम किया था, जिसमे ‘बधाई दो’, ‘मदारी’, ‘दबंग 2’ जैसी फिल्म्स शामिल थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, जानें सभी फैसले विस्तार से

चुनाव लडऩे का सपना चकनाचूर, ये लोग नहीं लड़...

त्रिशा बी.एड. कॉलेज में शहीद दिवस का आयोजन

हिमखबर डेस्क शहीद दिवस के पावन अवसर पर “मेरा युवा...

डॉ. आर.के.जी.एम.सी. हमीरपुर में HP ISACON 2026 का सफल आयोजन

हिमखबर डेस्क डॉ. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर के एनेस्थीसिया...

एचआईवी-एड्स से ग्रस्त लोगों और उनके आश्रितों तक पहुंचाएं योजनाएं

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित...