विश्व पर्यावरण दिवस 2023 के अवसर पर किया जा रहा ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन

--Advertisement--

31 मई तक भेज सकते है प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर सफलता की कहानियां, प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को दी जाएगी नकद इनाम राशि।

चंबा, 17 मई – भूषण गुरुंग

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय पर्यावरण स्वास्थ्य अनुसंधान भोपाल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2023 के समारोह के प्रथम भाग के रूप में ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्रतियोगिता में “प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर सफलता की कहानियों” को 31 मई तक भेजा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि 18 से अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र है ।
मैहरा ने बताया कि इसके अतिरिक्त पंचायत व एनजीओ भी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर अपनी सफलता की कहानी साझा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 5 हजार रुपए, द्वितीय विजेता को 3 हजार जबकि तृतीय विजेता को 2 हजार का नकद इनाम दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पंजीकरण के लिए https://shorturl.at/hmRSV पर आवेदन कर सकते हैं । अधिक जानकारी वेबसाइट nireh.icmr.org.in उपलब्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...