सरकारी स्कूल की लैब से पांच कंप्यूटर उठा ले गए चोर

--Advertisement--

शिमला, 17 मई – नितिश पठानियां

चोरों के हौंसलें इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब चोर शिक्षा के मंदिरों में ही चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगे है।शिमला जिला के चौेपाल उपमंडल के नेरवा में चोरों ने सरकारी स्कूल की लैब से पांच कंप्यूटर चोरी कर लिए।

बीते  सोमवार रात पेश आई इस घटना से स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने नेरवा पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार घटना के वक्त स्कूल में चौकीदार भी तैनात था। इसके बावजूद चोर अपने मंसूबों में कामयाब हो गए। लैब के दरबाजे का ताला तोड़कर चोर भीतर घुसे और चोरी को अंजाम दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है।

वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नेरवा के प्रिंसिपल ने शिकायत में कहा कि स्कूल की लैब से यूपीएस सहित पांच कंप्यूटर चोरी हुए हैं। सभी कंप्यूटर नई तकनीक से लैस थे और इनकी कीमत 1 लाख 40 हजार के करीब है।

जांच अधिकारी ने बुधवार को बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...