कांग्रेस ने चुनावों में ठग ली जनता, अब गारंटियों से पीछे हट रही सरकार – जयराम ठाकुर

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

नेता प्रतिपक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मंडी जिला के साथ भेदभाव के आरोप लगाए हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर शिल्हीबागी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि आज खासकर मेरे विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी हो रही है।

यहां एसडीएम, बीडीओ और एक्सईएन सहित कई पद खाली हैं और जो यहां अधिकारी तैनात थे, उन्हें कबायली जिला लाहुल, भरमौर, पांगी और किनौर भेजा जा रहा है। स्कूलों में अध्यापकों के खाली पदों को भरा नहीं जा रहा है और बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

जिन योजनाओं के काम पूर्व सरकार के समय से चल रहे हैं, उनका बजट रोक दिया गया है और बदले की भावना से विकास को प्रभावित किया जा रहा है। इस प्रकार का भेदभाव कतई सहन नहीं किया जाएगा और आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इसका कड़ा जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही इस सरकार ने ऋण का रोना रोया और मेरे ऊपर आरोप लगाते रहे कि जयराम ने इतना ज्यादा ऋण लिया। जैसे मैंने अपने घर के लिए कर्जा लिया हो। क्या आज से पूर्व में रही सरकारों ने बिना ऋण ही पांच साल काटे। मैंने पहले दो वर्ष में केवल पांच हज़ार करोड़ का ऋण लिया था, जबकि इस कांग्रेस सरकार ने पहले तीन महीने में ही छह हजार करोड़ का ऋण ले लिया।

यही रफ्तार रही, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रदेश का क्या हाल होगा। उन्होंने कर्मचारियों के लिए ओपीएस का वादा किया था और उसको भी अभी तक पूरी तरह लागू नहीं कर पाए हैं। आप ओपीएस दो, लेकिन उन बेरोजगारों और किसानों का भी ध्यान रखो, जो तंगहाली में जीवन गुजर बसर कर रहे हैं।

हमने 60 वर्ष से ऊपर सभी को पेंशन देने का कोई वादा या गारंटी नहीं दी थी। फिर भी हमने इसे लागू कर आठ लाख से ज्यादा लोगों को इसका लाभ पहुंचाया। आज ये सरकार महिलाओं को हर साल 18,000 देने का वादा लेकर सत्ता में आई है, लेकिन आप ही बताइए किसी महिला को इसका लाभ मिला? कांग्रेस पार्टी ने चुनावों में लोगों को ठगने का काम किया है।

अब दी हुई गारंटियों से ये सरकार पीछे हटने लगी है। इस सरकार ने सत्ता में आते ही जो 900 से अधिक संस्थान बंद किए हैं, उन्हें भाजपा की सरकार आते ही बहाल किया जाएगा और इनके लिए सभी पांच साल के फैसलों पर हम भी समीक्षा करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...