घर के ताले तोड़ शातिरों ने लाखों के आभूषण व नगदी पर किया हाथ साफ

--Advertisement--

घर के ताले तोड़ शातिरों ने लाखों के आभूषण व नगदी पर किया हाथ साफ, पुलिस कर रही घटना की छानबीन। 

ऊना – अमित शर्मा

गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव लोअर-भंजाल के जीतपुर बहेड़ी रोड पर अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बना लिया। चोरों ने घर के ताले तोड़कर नगदी व 6 लाख के आभूषण पर हाथ साफ किया है। साथ ही बच्चों की रखी गुल्लक के पैसे भी चुरा ले गए। वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 9 बजे केवल पिंकी देवी पत्नी केवल कृष्ण दौलतपुर चौक दवाई लेने गई थी। करीब एक घंटे बाद जब वह वापस घर लौटी तो घर के मेन दरवाजे के ताले टूटे हुए थे।

अंदर जाकर देखा तो कमरे की दोनों अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। अलमारी में रखे नगदी व सोने-चांदी के आभूषण और बच्चों के गुल्लक, लेडीज पर्स गायब थे। पिंकी देवी ने पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार को सूचित किया।

मौके पर पहुंचकर प्रधान ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित पिंकी देवी के बयान कलम बंद किए और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

पिंकी देवी ने बताया कि घर में 65 ओर 70 हजार नगदी और लगभग छह लाख के सोने-चांदी आभूषण थे, जो चोर उड़ा ले गए हैं।

वहीं मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वसुधा सूद ने कहा कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...

सीएम के सलाहकार के बेटे पर हमला करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानें कैसे रची थी साजिश?

हिमखबर डेस्क  शिमला पुलिस ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश...

कांगड़ा में सनसनी! ननिहाल आए 10वीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना रैहन...

विधानसभा में उठा मुद्दा, अब स्पा सेंटरों के लिए ”नए नियम”, उद्योग मंत्री का बड़ा ऐलान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य में संचालित...