बाहरी राज्यों की बेलगाम वॉल्वो बसों को लेकर शोघी बैरियर पर भूख हड़ताल में बैठी किन्नौर की पूनम

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

किन्नौर की पूनम नेगी मंगलवार को शोघी बैरियर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए है। पूनम की यह हड़ताल पिछले लंबे समय से उठाई जा रही अनाधिकृत वॉल्वो बसों के चलाए जाने व निजी वाहनों को टैक्सी के रूप में चलाए जाने के विरोध में किया जा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले काफी लंबे समय से बाहरी राज्यों से आने वाली निजी वोल्वो बसें हिमाचल प्रदेश में चल रही हैं। समय समय पर इनमें से कई बसों के चालान भी हुए हैं व कई बसों को ब्लैकलिस्ट भी किया जा चुका है। लेकिन बावजूद इसके अभी भी ये बसें धड़ल्ले से चल रही हैं।

सरकार के ध्यान में लाने के बावजूद सरकार इन बसों पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही है। बसों के चलने से सरकार को टैक्स भर रहे टैक्सी चालकों व एचआरटीसी को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

वहीं ये वॉल्वो बसें गैरकानूनी तरीके से मुनाफा कमाने में लगी हुई हैं। ये सीधे तौर पर सरकार के सभी नियमों को मानने वाले व समय समय पर टैक्स भरने वाले टैक्सी चालकों व प्रदेश की आम जनता के साथ खिलवाड़ है।

पूनम  नेगी ने सरकार द्वारा कार्रवाई न किए जाने के कारण उन्हें मजबूरन भूख हड़ताल पर बैठने का कदम उठाया गया है। वहीं यदि सरकार अभी इस मुद्दे पर कोई बातचीत या उचित कार्रवाई नहीं को जाती है तो 18 मई से राज्य सचिवालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ेगा और इसकी पूर्णतया जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...