राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर रैल स्कूल में आयोजित कीं प्रतियोगिताएं

--Advertisement--

भाषण में अमित, पोस्टर मेकिंग में अनुज और नारा लेखन में शबनम प्रथम

हमीरपुर 16 मई – हिम खबर डेस्क

राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए भाषण, पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं।

भाषण प्रतियोगिता में अमित को प्रथम, अंशिता द्वितीय और स्तुति को तृतीय स्थान मिला। पोस्टर  मेकिंग प्रतियोगिता में अनुज कुमार प्रथम, आशी द्वितीय और मनीषा तृतीय स्थान पर रही। नारा लेखन प्रतियोगिता में शबनम ने बाजी मारी। जबकि, कुसुम को द्वितीय और शगुन राणा को तृतीय स्थान मिला।

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के जिला सूचना एवं संप्रेषण अधिकारी सुरेश शर्मा ने बच्चों से डेंगू एवं कीट जनित रोगों जैसे- मलेरिया, स्क्रब टाइफस और जापानी मस्तिष्क ज्वर से बचाव के लिए स्वच्छ परिवेश बनाने पर बल दिया।

उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने घरों के आस-पास गड्ढों, गमलों, कांच एवं प्लास्टिक की बोतलों, नारियल के खोलों और टूटे प्लास्टिक इत्यादि के बर्तनों एवं पॉलीथिन में पानी इकट्ठा न होने दें।

आसपास की झाडिय़ों की कांट-छांट करें और खरपतवार को पनपने से रोकें, ताकि ऐसे स्थानों पर मलेरिया, डेंगू और अन्य रोगों के कीट न पनप सकें। सुरेश शर्मा ने कहा कि लगातार बुखार होने की स्थिति में मलेरिया व डेंगू की जांच अवश्य करवाएं।

उन्होंने मलेरिया, क्षय रोग, कुपोषण, अनीमिया तथा शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के बारे में बच्चों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि जंक फूड के बजाय शुद्ध ताजा और घर का बना हुआ भोजन खाना चाहिए।

बच्चों को शारीरिक स्वच्छता विशेष कर हाथों की सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए तथा शारीरिक व्यायाम व खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए। सुरेश शर्मा ने कहा कि हमें स्थानीय फल-सब्जियों का अधिक उपयोग करना चाहिए। ये फल-सब्जियां हमें कुपोषण, अनीमिया और स्वास्थ्य संबंधी कई अन्य समस्याओं से दूर रख सकती हैं।

इस मौके पर पाठशाला के प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग का धन्यवाद किया तथा विद्यार्थियों को कार्यक्रम में दी गई सभी जानकारियों को घर-घर तक पहुंचाने की नसीहत दी।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में स्कूल प्रवक्ता रीना कुमारी, अन्य शिक्षक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सीमा शर्मा, बीसीसी कोऑर्डिनेटर सलोचना, आशा कार्यकर्ता और विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...