मंडी – अजय सूर्या
मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव और कांग्रेस पार्टी के तेज तर्रार नेता एन. के. पंडित ने मण्डी ने प्रैस को जारी व्यान में कहा कि मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में रैफर करने का खेल तुरंत बन्द करे मण्डी का जोनल हॉस्पिटल !
उन्होंने इस के लिए प्रदेश के मुखिया और लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु और हिमाचल के स्वस्थ्य मन्त्री कर्नल धनी राम शांडिल से इस मुद्दे पर तुरंत हस्तक्षेप करने कि अपील करें क्योंकि मण्डी के जोनल हॉस्पिटल के इस व्यव्हार से मण्डी जनता खाशी परेशान है!
उन्होंने कहा कि मण्डी के जोनल हॉस्पिटल में डॉक्टर्स, नर्स, और अन्य स्टाफ की कोई कमी नहीं है फिर भी दूसरे हॉस्पिरल में मरीजों को रैफर करना कहाँ तक जायज है!
मण्डी जिला जोनल हॉस्पिटल प्रशासन छोटे छोटे केस में भी मरीजों को नेर चौक मेडिकल हॉस्पिटल या अन्य जगह रैफर करने का ड्रामा करते है जिस से मण्डी जिला की जनता खास परेशान है !
अक्सर हर मुद्दे पर सरकार को घेरने में कोई कसर ना रखने वाले तेज तर्रार कांग्रेसी नेता एन. के. पंडित ने जनहित में इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया है !
पंडित ने इस मामले को उठाते हुए प्रदेश के मुखिया और लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु और स्वास्थ्य मन्त्री कर्नल धनी राम शांडिल को पत्र लिख कर अवगत करवाया है !
पंडित ने कहा कि कई मरीजों और उनके परिवार के लोगों ने पंडित से व्तक्तिगत सम्पर्क करके इस मुद्दे को हिमाचल सरकार और मण्डी जोनल हॉस्पिटल प्रसाशन से उठाने का आग्रह किया है!
उन्होंने कहा कि इस समस्या का हल करने के लिए मण्डी सदर के विधायक अनिल शर्मा को भी प्रयास करने चाहिए ताकी मण्डी कि जनता को इस समस्या से छुटकारा मिले !
मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव एन. के. पंडित ने हिमाचल के लोकप्रिय मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वो हिमाचल प्रदेश में 300 यूनिट विजली फ्री देने वाली गारंटी पर भी शीघ्र ही विचार करके फैसला ले जिस से हिमाचल प्रदेश के लाखों लोगों को इस का लाभ समय पर मिल सके !
पंडित ने महँगाई पर मीडिया द्वारा पूछे गये एक अन्य सवाल का जबाब मुस्कराते हुए दिया कि महँगाई कि असल जननी तो भाजपा है! उन्होंने कहा कि जब देश कि जनता को 60 रूपये पेट्रोल और 390 के गैस सिलिंडर मिलता था तो भाजपा ने नारा दिया कि बहुत हुइ महँगाई कि मार अब कि बार मोदी सरकार उसका क्या हुआ !
पंडित ने हिमाचल के मुख्य्मंत्री सुखविंदर सिंह सुखु से एक और अपील कि महिलाओं कि समस्या को देखते हुए माननीय लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखु कुछ रसोई गैस के सिलिंडर के दाम कम करने पर भी विचार करें!
जिस से महँगाई से झूझती हुइ लाखों महिलाओं को भी इस से लाभ मिल सके और महिलाओं को 1500 रूपये देने का दायरा भी बढ़ाया जाये जिस से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इस का लाभ मिल सके!
हिमाचल कि लाखों महिलाएं हिमाचल कि कांग्रेस सरकार कि तरफ टक टकी लगाते हुए अपने खतों में रूपये 1500/ आने का बेसब्री से इन्तजार कर रही है!
एन. के. पंडित ने कहा कि अभी तक करीब 2 लाख से ज्यादा महिलाओं को इस का लाभ मिल रहा है पर पात्र महिलाओं का दायरा बढ़ाया जाये जिस से हर पात्र महिलाओं को इस कांग्रेस पार्टी कि गारंटी योजना का लाभ मिल सके !

