हिमाचल में मौसमः 5 दिन बारिश का अनुमान, ऊना में 40 डिग्री पारा, धर्मशाला में IPL मैच पर बारिश का साया

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बारिश-बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए बारिश का अनुमान जताया है. 16 से 18 मई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को झटका लग सकता है. क्योंकि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 17 मई को इंडियम प्रीमियर लीग का मुकाबला खेला जाना है.

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच यह मैच खेला जाएगा, लेकिन बारिश खलल डाल सकती है. बता दें कि इससे पहले, धर्मशाला में आयोजित 2 मुकाबले भी बारिश की वजह से धुल चुके हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 12 घंटे में हिमाचल प्रदेश के चंबा के भरमौर में 5 एमएम और कुल्लू के भुंतर में 1 एमएम बारिश हुई है. इसके अलावा, प्रदेश भर में आंधी तूफान भी देखने को मिला है.

हालांकि, हिमाचल में मैदानी जिलों में जमकर गर्मी पड़ रही है. ऊना में पारा 40.8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, केलांग में न्यूनतम पारा 1.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है.

5 दिन बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने 16 से 18 मई तक मध्य पर्वतीय और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है. 19 और 20 मई को भी हल्की बारिश होने का अनुमान है. लेकिन इन दो दिनों के लिए अलर्ट नहीं रहेगा.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...