नगर निगम के बाद प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार , कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे कई दिग्गज : विपिन परमार

--Advertisement--

शिमला, 28 अप्रैल – नितिश पठानियां

नगर निगम शिमला के चुनावों के बीच बीजेपी विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नगर निगम में भी फिर से अपना परचम लहराएगी। प्रदेश में भी उसके बाद भाजपा सरकार बनाएगी। क्योंकि कई दिग्गज नेताओं का कांग्रेस में दम घुट रहा है।

विपिन सिंह परमार ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि नगर निगम के चुनावों को कांग्रेस पार्टी प्रभावित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन इसमें कांग्रेस को कामयाबी नहीं मिलेगी।

विपिन सिंह परमार ने कहा कि शिमला में ज्यादा समय तक कांग्रेस का दबदबा रहा, लेकिन यहां हिल्स कवीन में जो काम होना चाहिए था नहीं हुआ। स्मार्ट सिटी पीएम और जयराम ठाकुर की देन है।

कांग्रेस शिमला के लिए पानी और अन्य योजनाओं की बात कर रही हैं, यह सब बीजेपी की देन है। पर्वतमाला और पानी की योजना बीजेपी लेकर आई हैं। पांच लाख रोजगार देने की बात करने वाली व्यवस्था परिवर्तन की सरकार ने करोना काल में सेवाएं देने वालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

कैबिनेट सब-कमेटी की मीटिंग में फैसला लिया गया, जिसमें दूर दराज के क्षेत्रों में अध्यापकों के पद भरने के लिए ड्राफ्ट तैयार किया गया। लेकिन अगले ही दिन मुख्यमंत्री इसको नकार देते हैं।

सीएम और मंत्रिमंडल के बीच कोई तालमेल नहीं है। कांग्रेस ने राजधर्म की धज्जियां उड़ाई है। बेरोजगार युवाओं के साथ सरकार धोखा कर रही है, जिसे भाजपा होने नहीं देगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...