रोजगार मेले का करें व्यापक प्रचार-प्रसार : जितेंद्र सांजटा

--Advertisement--

4 मई को सलासी में 25 से अधिक कंपनियां युवाओं को देंगी नौकरियां, एडीसी ने अधिकारियों के साथ बैठक में की तैयारियों की समीक्षा

हमीरपुर, 28 अप्रैल – हिम खबर डेस्क

एडीसी जितेंद्र सांजटा ने विभागीय अधिकारियों और पंचायत जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे 4 मई को सलासी स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र हमीरपुर में आयोजित किए जाने वाले लघु रोजगार मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि जिला के अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें।

शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के सभी बीडीओ, तहसीलदारों, रोजगार अधिकारियों और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान एडीसी ने यह अपील की। बैठक में लघु रोजगार मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर एडीसी ने बताया कि जिला प्रशासन, श्रम एवं रोजगार विभाग और हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे इस लघु रोजगार मेले के लिए अभी तक टैक महेंद्रा, जस्ट डाइल, प्लैनेट स्पार्क, लावा मोबाइल तथा क्वैस सहित लगभग 25 राष्ट्रीय-बहुराष्ट्रीय कंपनियां ने पुष्टि कर दी है और आने वाले दिनों में कुछ अन्य बड़ी कंपनियां भी इस रोजगार मेले में जुड़ सकती हैं।

एडीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में प्रदेश भर में रोजगार मेलों के आयोजन की घोषणा की है। इसी कड़ी में सलासी में लघु रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इसमें लगभग ढाई हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

जितेंद्र सांजटा ने बताया कि लघु रोजगार मेले में आईटीआई और पॉलीटेक्निक डिप्लोमाधारक, होटल मैनेजमेंट, बीटेक, एमबीए, बीफार्मा, डीफार्मा, बीएससी, बीकॉम और बीए पास युवाओं के अलावा दसवीं व 12वीं पास युवा भी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

साक्षात्कार में भाग लेने के इच्छुक युवाओं को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 और मोबाइल नंबर 85913-45920 पर संपर्क किया जा सकता है।

बैठक में डीआरडीए के परियोजना अधिकारी राजकुमार ने मेले की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे, जबकि जिला के सभी बीडीओ, तहसीलदार और अन्य अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से इस बैठक में भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में मिर्ची पाऊडर डालकर व्यक्ति से मोटरसाइकिल छीनकर भागे चोर

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना धर्मशाला के तहत आते याेल में...

पांच से 11 अप्रैल तक हड़ताल पर रहेंगे एंबुलेंस कर्मी

कर्मचारी यूनियन ने विभाग और कंपनी को दी चेतावनी हिमखबर...

हिमाचल: नशे में 14 फीट ऊंचाई से गिरा युवक, सरिया शरीर के आरपार, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना-हमीरपुर मार्ग पर बड़सर (गलू)...

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पहला 11 मई को होगा, जानें पूरा शेड्यूल

हिमखबर डेस्क  धौलाधार के आंचल में बसे धर्मशाला को इस...