ब्यास नदी में पलटी राफ्ट, एक पर्यटक की मौत, 6 लोग हुए घायल

--Advertisement--

छरूडू के पास ब्यास नदी में राफ्ट पलटने से एक पर्यटक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राफ्ट में सात लोग सवार थे।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में राफ्टिंग के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। ब्यास नदी में राफ्टिंग के दौरान राफ्ट ही पलट गया। इस हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई, वहीं छह लोगों के घायल होने की जानकारी है।

अस्पताल में उपचाराधीन महिला।

कुल्लू जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर बाशिंग स्थित पुलिस लाइन के सामने छरूडू के पास ब्यास नदी में पर्यटक राफ्टिंग के लिए आए थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ।

पुलिस के मुताबिक इस हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई है। मृतक महाराष्ट्र का रहने वाला था। इनकी पहचान महाराष्ट्र के हरेश नगीनदास शाह के रूप में हुई है। इनकी उम्र 69 साल है। मृतक का पता मकान नंबर 11/329 एसबी रोड सदगुरु होटल सिद्धार्थ नगर गोरेगांव पश्चिम मुंबई है। कुल 7 लोग एस हादसे का शिकार हुए हैं, जिसमें से एक की मौत हो गई है।

jagran

6 लोग हुए घायल

राफ्ट पलटने से 6 लोगों को चोटें आई हैं। एक अन्य महिला को गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला की पहचान भी हो गई है। घायल जय श्री गांधी पत्नी राजेश गांधी ए-904 टाइटेनियम टावर मुंबई की रहने वाली है। इनका इलाज सिविल अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। इसके अलावा अन्य जो भी बाकी लोग हैं वह सभी सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है।

jagran

इस वजह से हुआ हादसा

राफ्ट के पलटने के कारणों का भी पता चल गया है। राफ्ट पलटने का कारण पत्थर में फंसना बताया जा रहा है। राफ्ट पत्थर में फंस गई और पलट गई, जिसके चलते इसमें सवार सभी सात लोग नदी में गिर गए। अभी पुलिस ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि घटनास्थल पर कुल्लू थाना प्रभारी मौजूद हैं और मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...