वैष्णो देवी से आ रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, युवती की मौत, चार घायल

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

वैष्णो देवी की यात्रा से वापस लौट रहे नूरपुर शहर के एक कारोबारी का परिवार सड़क हादसे में घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक रविवार को जम्मू कश्मीर के कटड़ा-दोमेल मार्ग पर मूरी इलाके में बोलेनो कार की पुलिस के वाहन के साथ टक्कर हो गई।

इस हादसे में कार में सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि नूरपुर के वार्ड दो के निवासी विवेक कपूर (43), उनकी पत्नी मोनिका कपूर ( 42) और बेटियां मुकत्रिका कपूर (20) व ऋषिता कपूर (11) गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक युवती की पहचान शिवानी (21) पुत्री सरूप सिंह निवासी हटली जम्वालां तहसील नूरपुर के रूप में हुई है।

विवेक कपूर नूरपुर के चौगान बाजार में बुटीक चलाते हैं। वह अपने परिवार के साथ अपनी निजी कार में वैष्णो माता की यात्रा करने गए हुए थे। इस दौरान उनके शोरूम में काम करने वाली युवती शिवानी भी उनके साथ वैष्णो माता के दर्शन करने गई हुई थी।

वह रविवार को कटड़ा से वापस आ रहे थे कि कटड़ा-दोमेल मार्ग पर मूरी इलाके में यह हादसा हो गया। दोपहर को जैसे ही इस हादसे की जानकारी मिली तो हटली जम्वालां के पंचायत प्रधान सुभाष सिंह युवती के पिता सरूप सिंह के साथ कटड़ा के लिए रवाना हो गए।

पंचायत प्रधान सुभाष सिंह ने बताया कि शिवानी पिछले दो सालों से उक्त शोरूम में काम कर रही थीं, उसके पिता सरूप सिंह मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि शिवानी की इस हादसे मे हुई मृत्यु की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शिवानी का शव सोमवार को उसके गांव पहुंचने की उम्मीद है।

वहीं इस हादसे में गंभीर रूप से घायल विवेक कपूर उनकी पत्नी व दो बेटियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्हें रविवार शाम को जम्मू से पठानकोट के निजी अस्पताल में उपचार के लिए शिफ्ट कर दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...