लोट्स हर्बल कॉस्मेटिक उद्योग से माल लेकर गए ट्रक चालक ने लाखों का माल किया गायब

--Advertisement--

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला स्थित लोट्स हर्बल कॉस्मेटिक उद्योग से माल लेकर गए ट्रक चालक ने लाखों का माल गायब कर दिया। पुलिस ने उद्योग के प्लांट मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए ब्यान में प्लांट मैनेजर मुकेश कुमार ने बताया कि कंपनी मे कॉस्मेटिक वस्तुओं का उत्पादन किया जाता है और बीते दिन तैयार माल को भेजने के लिए नालागढ़ ट्रक यूनियन की बरोटीवाला शाखा से ट्रक की मांग की गई थी।

जिसके बाद यूनियन की ओर से एक ट्रक को कंपनी भेजा गया जिसके चालक की पहचान केसर से हुई। इस दौरान कंपनी से माल की गिनती कर 669 बॉक्स ट्रक में लोड़ करवाकर नोएडा के लिए रवाना हुआ। जब ट्रक माल लेकर नोएडा पहुंचा तो सिर्फ 640 बॉक्स मौके पर पाए गए जिसमें 29 बॉक्स कम थे। जिनकी कीमत करीब 6,20,393 रूपये थी।

एसएचओ बरोटीवाला श्यामलाल ने बताया पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस चालक से माल की रिकवरी के लिए तफ्तीश में जुटी हुई है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...