आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चे व 2 महिलाओं को किया घायल

--Advertisement--

हिम खबर डेस्क

नादौन में आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को काटे जाने से दहशत का माहौल है। पिछले 2 दिनों से एक बच्चे तथा 2 महिलाओं को आवारा कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटनाएं सामने आई हैं।

स्थानीय दुकानदार विरेंद्र, विक्की, प्यार चंद, रिशु, अजय, सुभाष, सुमन कुमार, कपिल कुमार आदि लोगों ने बताया कि यह आवारा कुत्ते कई बार छोटे बच्चों पर झपट चुके है। स्थानीय दुकानदारों द्वारा कई बार लोगों को आवारा कुत्तों से भी बचाया गया है।

शुक्रवार को भी एक बच्चे को आवारा कुत्तों ने काटा है। वहीं शनिवार को भी दो महिलाओं पर इन आवारा कुत्तों द्वारा हमला किया गया, जिसमें एक महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। जबकि दूसरी महिला को कुत्तों ने काट लिया।

स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्ता पर जल्द से जल्द शिकंजा कसा जाए, ताकि आम लोगों को आवारा कुत्तों से कोई खतरा ना रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...