शाहपुर के अर्पित गुलेरिया का आईपीएल में चयन, बेस प्राइस 20 लाख के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर के कुठमां निवासी क्रिकेटर अर्पित गुलेरिया को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए लखनऊ
सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है।अर्पित गुलेरिया अपने बेस प्राइस 20 लाख रुपये में टीम से जुड़े हैं।अर्पित गुलेरिया को मयंक यादव की जगह रिप्लेस किया है।मयंक यादव इंजरी के कारण पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए है।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 2022 सीजन से पहले आईपीएल मेगा नीलामी में उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा गया था। मयंक एलएसजी के गेंदबाजी यूनिट का हिस्सा थे, हालांकि वह टीम के लिए पिछले सीजन से अब तक एक भी मैच नहीं खेल सके थे।

इसी बीच एलएसजी ने बाकी सीजन के लिए अर्पित गुलेरिया को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया है। अर्पित गुलेरिया भी अपने बेस प्राइस 20 लाख रुपये में टीम से जुड़े हैं। अर्पित घरेलू क्रिकेट में सर्विसेज के लिए खेलते हैं और उन्होंने 15 फर्स्ट क्लास मैच, 12 लिस्ट ए मैच खेले हैं और क्रमशः 44 और 11 विकेट लिए हैं।

26 वर्षीय अर्पित गुलेरिया हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के शाहपुर से हैं और उन्होंने अभी तक अपने करियर में एक भी टी20 मैच नहीं खेला है।अर्पित गुलेरिया ने अपने चयन पर खुशी जाहिर की है।

उन्होंने मीडिया को बताया कि वे इस समय टीम के साथ है तथा स्टेडियम जाने की तैयारी कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज के मैच में वे खेलेंगे या नहीं इस बार थोड़ी देर में पता चल जाएगा।उन्होंने बताया कि वे बहुत खुश है।

अर्पित गुलेरिया की इस उपलब्धि से शाहपुर में खुशी की लहर है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने अर्पित गुलेरिया को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शाहपुर के लिए यह गर्व की बात है। अर्पित गुलेरिया के जीजा प्रवीण गुलेरिया लिल्ली व नवीन शर्मा उनकी इस उपलब्धि से खुश है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...