नाहन अस्पताल से अंडर ट्रायल कैदी फरार, तलाश में खाकी

--Advertisement--

नाहन, 15 अप्रैल – नरेश कुमार राधे

डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज से अंडर ट्रायल कैदी के फरार होने की खबर है। 15 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे हरियाणा का रहने वाला अंडर ट्रायल कैदी फरार हो गया है।

जानकारी के मुताबिक कालाअंब पुलिस ने कार चोरी मामले में हरियाणा के जगाधरी से निशांत कंबोज को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

फरारी के बाद पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर दी थी, लेकिन अंतिम समाचार तक सफलता नहीं मिली थी। हालांकि पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता, लेकिन बताया यह भी जा रहा है कि अंडर ट्रायल कैदी नशे का भी आदि है।

उधर, जानकारों का कहना है कि पुलिस हिरासत से कैदी की फरारी के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया था। बता दें कि चोरी के मामले में अंडर ट्रायल की गिरफ्तारी 1 अप्रैल को हुई थी।

जानकारों का यह भी कहना है कि अंडर ट्रायल को न्यायालय से जमानत मिल गई थी, लेकिन बॉन्ड दस्तावेज सबमिट नहीं हो पाए थे। अंतिम जानकारी के मुताबिक पुलिस की अलग-अलग टीमें फरार अंडर ट्रायल कैदी की तलाश में जुटी हुई है।

फरारी के इस मामले में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर गाज गिरने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। उधर, इस मामले में पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...