काँगड़ा: नशा कारोबारी के घर में पुलिस की दबिश, 35.77 ग्राम चिट्टे सहित देसी कट्टा बरामद

--Advertisement--

पुलिस ने देर रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर घर में दबिश देते हुए आरोपी को 35.77 ग्राम चिट्टे और एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रतन ने इस बात की पुष्टि की है।

नूरपुर – स्वर्ण राणा

डमटाल पुलिस ने देर रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर घर में दबिश देते हुए आरोपी को 35.77 ग्राम चिट्टे और एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रतन ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डमटाल के रहने वाले मोहित कुमार पुत्र सतपाल के घर में दबिश दी।

सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में नशे के अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा है, जिस पर पुलिस नजर बनाए हुए थी। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी ने आरोपी के घर देर रात्रि दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर से 35.77 ग्राम चिट्टा एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशे की खेप और कट्टे को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट और  आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...