रोजगार का सुनहरा अवसर, 798 पदों के लिए होगा चयन

--Advertisement--

विभिन्न पदों की श्रेणियों के आवेदन करने के लिए 4 दिन शेष.

हिमखबर – डेस्क

प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिलने जा रहा है. हिमाचल प्रदेश की भर्ती एजेंसी हिमाचल प्रदेश सर्विस सिलेक्शन एसोसिएट्स/ऑर्गेनाइजेशन ने क्लर्क/सुपरवाइजर /ऑफिसर समेत कई पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है. इस भर्ती के माध्यम से (798) पदों को भरा जाएगा.

यहां करें आवेदन

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एजेंसी के व्हाट्सएप नंबर 62309-06536 पर 7 अप्रैल 2023 अंतिम तिथि शाम 5:00 बजे तक अपना आवेदन भेज सकते हैं. अंतिम तिथि के बाद मिलने वाले आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे.

उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पदनाम सहित अपनी शैक्षणिक योग्यता की मूल प्रमाण पत्र की छाया प्रति, आधार कार्ड ,पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र लेटेस्ट ,हिमाचली बोनाफाइड , रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र, साधारण एवं (PDF) पीडीएफ फाइल बनाकर एजेंसी के उपरोक्त व्हाट्सएप नंबर पर अवश्य भेजें. उसके उपरांत ही उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार किया जाएगा.

यह पद भरे जाएंगे 

एजेंसी के सचिव विनीत कुमार ने बताया ,कि इसमें ऑफिस क्लर्क, इंडस्ट्री हेल्पर, सुपरवाइजर कम साइट इंजीनियर ,कंप्यूटर ऑपरेटर, अकाउंटेंट, वेल्डर, फिटर ,कोरियर एग्जीक्यूटिव ,इलेक्ट्रिशियन, टर्नर, पेंटर एंड इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, ऑफिस कोऑर्डिनेटर रिसेप्शनिस्ट, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट, सिक्योरिटी ऑफिसर (एसओ) , सिक्योरिटी सुपरवाइजर, डाटा एंट्री ऑपरेटर ,फाइनेंस एग्जीक्यूटिव, सेल्स मैनेजर, टेलीकॉलर, ऑफिस बॉय, जनरल हेल्पर, स्टॉक डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, पेट्रोल पंप अटेंडेंट, सिक्योरिटी गार्ड, टीम मैनेजर, बैंक रिलेशनशिप मैनेजर, फूड पैकिंग हेल्पर, सिस्टम ऑपरेटर, कैप्टन वेटर हेड , बारमैन, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, ड्राइवर, स्टाफ नर्स एएनएम, स्टाफ नर्स जीएनएम, फायर सेफ्टी एग्जीक्यूटिव, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर, एमआई रिकवरी मैनेजर ,चेकर, टोली बॉय, फूड डिस्पैच सुपरवाइजर, बिलिंग एग्जीक्यूटिव, पीएन कम चौकीदार के पद अनुबंध आधार पर भरे जाने हैं. अनुबंध समाप्ति के बाद इन्हें स्थाई नियुक्तियां दी जाएगी .

आयु सीमा

इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है, आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा वर्ष में 5 वर्ष तक की छूट का प्रावधान है .

अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं , स्नातक, स्नातकोत्तर ,एमबीए मार्केटिंग/ फाइनेंस, बीटेक, एमटेक, बीसीए, एमसीए, पीजीडीसीए, डीसीए ,बीएससी ,एमएससी, बीकॉम , एमकॉम, आईटीआई डिप्लोमा, स्टाफ नर्स एएनएम/ जीएनएम, डिप्लोमा/ डिग्री हिमाचल सरकार एवं भारत सरकार के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान /बोर्ड/ यूनिवर्सिटी से उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है.

चयन प्रक्रिया

एजेंसी द्वारा उम्मीदवारों का चयन लिखित /छटनी परीक्षा एवं इंटरव्यू के आधार पर ही चयन किया जाएगा. लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम/ (Syllabus) विषय:- लिखित परीक्षा में हिमाचल सामान्य ज्ञान, एवरीडे साइंस, हिस्ट्री , जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश, गणित, कंप्यूटर न्यूमेरिकल एटीट्यूट से संबंधित (150) ऑब्जेक्टिव टाइप / (MCQ) एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे.

जबकि इंटरव्यू प्रक्रिया (25) क्रमांक की होगी , जिसमें जनरल हिमाचल सामान्य ज्ञान विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे . लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को डेढ़ घंटे तक का समय दिया जाएगा. लिखित परीक्षा की तिथि/ दिनांक एजेंसी द्वारा उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 16 अप्रैल 2023 को उम्मीदवारों के व्हाट्सएप नंबर पर ऑनलाइन ही ली जाएगी.

लिखित परीक्षा का परिणाम

उम्मीदवार लिखित परीक्षा का परिणाम 6 मई 2023 को एजेंसी की ऑफिशियल/ अधिकारिक वेबसाइट www.hpussa.in एवं अन्य मीडिया वेबसाइट पर पर देख सकते हैं . सभी उम्मीदवारों को इनरोलमेंट नंबर ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे. सभी नियुक्त/ चुने गए उम्मीदवारों की सूची/ रिकॉर्ड एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट www.hpussa.in पर जून माह के प्रथम सप्ताह में उपलब्ध रहेगी.

यह रहेगा आवेदन शुल्क

यहां स्पष्ट बता दें, कि सभी पदों के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी/ जनरल कैटेगरी /एससी/ एसटी/ ओबीसी/ फ्रीडम फाइटर/ स्वतंत्रता सेनानी/ दिव्यांग/ अनुसूचित जाति /एपीएल/ बीपीएल के वर्गों की कैटेगरी के लिए 1,850 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, जो कि नॉन रिफंडेबल रहेगा.

चुने गए उम्मीदवारों को Appointment Letter /Order नियुक्ति पत्र/ जॉइनिंग ऑर्डर (India Post) भारतीय डाक माध्यम द्वारा एवं उम्मीदवारों के व्हाट्सएप नंबर एवं उम्मीदवार की जीमेल आईडी पर पर ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे. जिसमें 1 सप्ताह के भीतर उम्मीदवारों को जॉइनिंग करने के निर्देश दिए जाएंगे. यह तमाम भर्ती प्रक्रिया 30 मई 2023 तक पूरी कर ली जाएगी. यह रहेगा मासिक

वेतनमान

एजेंसी द्वारा चुने गए उम्मीदवारों का मासिक वेतनमान सीटीसी ग्रॉस Grade Pay:- 10755/-R’s से लेकर Grade Pay:- 35625/- R’s रुपए सीटीसी ग्रॉस वेतनमान दिया जाएगा. इसके अलावा प्रोविडेंट फंड , पीएफ, जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ), ईएसआई, मेडिकल इंश्योरेंस, दुर्घटना बीमा, प्रमोशन, बोनस, वेतनवृद्धि की सुविधा भी मिलेगी.

यहां मिलेगी तैनाती

यह सभी पद प्रदेश की नामी मल्टीनेशनल कंपनियों, सेमी गवर्नमेंट विभाग , पावर प्रोजेक्ट , मेडिकल, हॉस्पिटल , होटल एंड मैनेजमेंट, रिलायंस, एयरटेल एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, केसियो , एलआईसी इंडिया लिमिटेड, एलजी, गैमन इंडिया, जेड , बजाज फाइनेंस, एमटी ऑटोक्राफ्ट, न्यूटेक फिल्टर, इंश्योरेंस सेक्टर ,फाइनेंस सेक्टर, ऐमेज़ॉन , जिओ, मॉल, कॉल सेंटर, स्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी, सिपला इंडिया लिमिटेड, गोदरेज इंडिया लिमिटेड, कैडबरी, चेकमेट, पैराग्रीन गार्डिंग , वर्धमान टेक्सटाइल , एवं हिमाचल सरकार के पंजीकृत औद्योगिक क्षेत्रों मल्टीनेशनल कंपनियों में भरे जाएंगे. यह तमाम भर्ती प्रक्रिया एचपीयूएसएसए एजेंसी के माध्यम से ही की जा रही है.

यहां करनी होगी जॉइनिंग

एजेंसी द्वारा चुने गए उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ,सोलन, कांगड़ा, शिमला ,मनाली, उन्ना, सिरमौर, पंजाब, हरियाणा,मोहाली, चंडीगढ़, अंबाला ,जीरकपुर, जालंधर, लुधियाना, दिल्ली एनसीआर, नोएडा, गुड़गांव, इत्यादि शहरों/ क्षेत्रों में जॉइनिंग करनी होगी.

इन पदों के इच्छुक महिला व पुरुष उम्मीदवार अधिकतर जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर एवं एजेंसी (एचआर) के मोबाइल नंबर 94181-39918, 94184-17434, 62305-90985 पर संपर्क कर सकते हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...