दर्दनाक हादसा : क्रिकेट खेलते समय रावी नदी में डूबा युवक, तलाश जारी

--Advertisement--

पुराने बस स्टैंड खैरी के पास पेश आया हादसा, जिसमे एक युवक क्रिकेट खेलते समय रावी नदी में डूब गया।

चम्बा – भूषण गुरुंग

पुराने बस स्टैंड खैरी के पास एक युवक क्रिकेट खेलते समय रावी नदी में डूब गया। जानकारी के अनुसार मोहित कुमार (16) पुत्र राकेश कुमार निवासी खिलग्रां दोस्तों के साथ खैरी में क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान बाल के पीछे भागते समय उसका पैर फिसल गया और वह रावी नदी में जा गिरा।

उसके साथियों व आसपास के लोगों ने उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस थाना खैरी के एसआई रमेश चंद की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची तथा मोहित कुमार को ढूंढने की कोशिश की लेकिन देर शाम तक उसका कहीं सुराग नहीं लग पाया है।

डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सर्च अभियान जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...